Khabarilaal news desk 

वाराणसी। विश्व श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर बुद्धवार को धीरज हॉस्पिटल रिंगरोड ( बाबतपुर रोड ) बनवारीपुर बसस्टॉप, चोलापुर के द्वारा ग्रामसभा कैथी पंचायत भवन के प्रांगण में एक विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। 

जरूरतमंद परिवारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य

इस शिविर के माध्यम से अधिकतम लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा सके।

प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने का संकल्प

यह पहल माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने का संकल्प लिया है। आज उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए धीरज हॉस्पिटल ने यह कदम उठाया है।

धीरज हॉस्पिटल का दृढ़ निश्चय है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित की जाए

धीरज हॉस्पिटल का दृढ़ निश्चय है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित की जाए, और कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे।

स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव

हम सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को इस विशेष दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।“स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।”

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!