Khabarilaal news desk 

वाराणसी।बहुजन समाज पार्टी के पदधिकारियों कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की एक बैठक कैथौली ग्राम सभा मे रविवार को सम्पन हुई।

बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर दी गई कमान

बैठक में जिला पंचायत सदस्य इंजी. अर्चना सिंह पटेल को बहुजन समाज पार्टी पिंडरा विधानसभा का भाईचारा संयोजक बनाया गया है। यह जिम्मेदारी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर सौंपी गई।

कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय सिद्धार्थ, जिला भाईचारा संयोजक पप्पू पटेल एवं संतोष गौतम उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष इंजी. नवीन भारत ने किया। इस दौरान इंजी. अर्चना सिंह पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!