Khabrilaal News Desk :
वाराणसी – चोलापुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। तेवर गांव निवासी एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल कार्यक्रम स्थल के बाहर से गायब हो गई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शादी में गए थे, लौटे तो गायब थी बाइक
जानकारी के अनुसार, तेवर गांव निवासी रामदुलार गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरेरी (चौबेपुर खुर्द) क्षेत्र गए हुए थे। उन्होंने अपनी काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी की थी।देर रात जब वह कार्यक्रम से वापस लौटे, तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।
खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
पीड़ित ने काफी देर तक आसपास के इलाकों में खोजबीन की और मौजूद लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने अगले दिन चोलापुर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी।
FIR दर्ज करने की मांग
शिकायतकर्ता ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वाहन का किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में दुरुपयोग न हो सके।
Comments (0)