Khabarilaal news desk 

वाराणसी। भाजपा सिंधोरा मंडल के पदाधिकारियों ने फूलपुर स्थित सामुदायिक भवन परिसर में वृक्षारोपण कर “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होना आवश्यक-पवन सिंह 

मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने पौधारोपण करते हुए कहाकि तेजी से बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने पीपल, नीम और बरगद जैसे जीवनदायी वृक्षों के रोपण पर विशेष जोर देते हुए कहाकि ये पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।मंडल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर जनभागीदारी का निरंतर अभियान बनना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

वृक्षारोपण के दौरान इन लोगों की रही उपस्थित 

इस अवसर पर संतोष यादव, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, श्याम शंकर सिंह, सर्वेश सिंह, रितेश चौबे, रामावतार चौहान और ऋषभ अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!