Khabrilaal News Desk :

कौशाम्बी – संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रधान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान किया गया था  हमला

जानकारी के अनुसार, हररायपुर चौकी अंतर्गत आलमचंद गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज कुमार हेला सुबह करीब 6:30 बजे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान महेश्वरी प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पीछे पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।

चार गोलियां लगने से हालत हुई गंभीर

हमलावरों ने पूर्व प्रधान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि उन्हें चार गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ चायल अभिषेक सिंह, संदीपन घाट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

अस्पताल में हालत हुई नाजुक

गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार हेला को तत्काल प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

इलाके में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

रंजिश समेत कई पहलुओं पर होगी जाँच 

पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!