Khabarilaal News Desk :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ किया है। चैनल का लोकार्पण गुरुवार को लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

लोक भवन में हुआ आधिकारिक यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

“सूचना प्रवाह” यूट्यूब चैनल का शुभारंभ सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित सूचना विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होगी आसानी से उपलब्ध

सूचना विभाग का यह आधिकारिक डिजिटल मंच प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों से जुड़ी प्रमाणिक एवं तथ्यपरक जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

इसके साथ ही विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो, सरकारी अभियानों और महत्वपूर्ण आयोजनों का नियमित प्रसारण भी इस मंच के माध्यम से किया जाएगा।

सरकार और जनता के बीच बनेगा मजबूत संवाद का सेतु

इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। ऐसे में “सूचना प्रवाह” सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिए नागरिकों को सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की विश्वसनीय तथा प्रमाणिक जानकारी सरल और आकर्षक स्वरूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

आधुनिक तकनीकों के जरिए बढ़ेगा जनसंचार का दायरा

अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग समय के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। “सूचना प्रवाह” के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और शासन की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं की सही और समयबद्ध जानकारी प्राप्त होगी और जागरूकता बढ़ेगी।

सूचना प्रसार का प्रभावी मंच बनेगा ‘सूचना प्रवाह’

सूचना विभाग का मानना है कि यह यूट्यूब चैनल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रसार का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। साथ ही यह मंच शासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

यूपी सूचना विभाग के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें:

Suchna Pravah YouTube Channel

BUREAU : CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!