Khabarilaal news desk
वाराणसी।फूलपुर के भरथरा निवासी मनीष सिंह की हत्या को लेकर गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। महिलाओं के अलावा किसी भी घर मे पुरूष नही दिखे। रविवार को करणी सेना के लोग भी पहुचे और शोक संवेदना व्यक्त की और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान भी मृतक की पत्नी अंकिता सिंह व परिजनों से बन्द कमरे में बात
रविवार को अपराह्न बाद डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान भी मृतक की पत्नी अंकिता सिंह व परिजनों से बन्द कमरे में बात की। आधे घंटे के दौरान उन्होंने हत्या के कारण व पुरानी रजिंश के साथ अन्य तथ्यों के बाबत जानकारी ली। वही रविवार को
संवेदना व्यक्त करने वालों का लग रहा था था
क्षत्रिय करणी सेना के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह रघुवंशी मृतक मनीष सिंह के आवास पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली एवं शोक संवेदना व्यक्त की और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नही होने पर बड़ा आंदोलन करने के बात कही। दूसरे तरफ घटना के गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Comments (0)