वाराणसी।पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के रमईपुर में अपना दल (एस) के संस्थापक सदस्य स्व0 सुरेंद्र पटेल के 23 वी पुण्यतिथि पर अवसर अपना दल के विधायक डॉ सुनील पटेल, सेवापुरी की विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल व अद कमेरवादी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को दोपहर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 इस अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ0 सुनील पटेल ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती देने का कार्य किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान अद (एस) के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव श्यामनारायण पटेल, एडवोकेट हौसिला पटेल, राजेश पटेल, मुन्नालाल पटेल,बृजेश पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच दुर्गावती देवी,अनिता पटेल, रीना वर्मा समेत अनेक लॉकर रहे।

वही सेवापुरी की विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल ने भी अपने समर्थकों संग प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धाजंली दी।अपना दल (कमेरवादी) गुट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शो पर चलकर उनके संकल्पों को पूरा करने का निर्णय लिया।

इस दौरान प्रदेश महासचिव देवराज पटेल, प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच राजेश प्रधान, उमेंशचन्द मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पटेल, श्रीप्रकाश पटेल, देवा पटेल, शिवा पाटिल, ऋषि पटेल, रामजीत पटेल,समेत दर्जनों कार्यकर्ता रहे।

बताते चलें कि अपना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक सोनेलाल पटेल के साथ मिलकर पार्टी की स्थापना करने वाले सुरेंद्र पटेल की 20 मार्च 2003 को पिंडरा बाजार में बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से पिंडरा (रमईपुर) में स्थापित उनके प्रतिभा पर प्रतिवर्ष अपना दल के दोनों गुटों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धाजंली दी जाती है।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery