वाराणसी।समाजवादी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को महिलाओं ने गैस की कील्लत को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खाली सिलेंडर और चूल्हे पर तवा रखकर सांकेतिक रोटियां सेकी।
डीएम कार्यालय जाने की जिद पर अड़ी महिलाओं को पुलिस के द्वारा रोका गया तो वह कलेक्ट्रेट गेट पर ही बैठ गई इस दौरान पुलिस के साथ उनकी जमकर नोक झोंक भी देखने को मिली गैस की किल्लत के लिए महिलाओं ने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द ही समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।
आपको बताते चलें कि प्रदर्शन में पहुंचे लोगों का कहना था कि जिस शहर के सांसद प्रधानमंत्री हैं वहां जनता गैस के लिए इधर-उधर भटक रही अन्नपूर्णा रसोईया बंद होना यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने गैस सिलेंडर को काशी की प्रत्येक रसोई का सबसे बड़ा संकट बताया तथा पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों का कहना था कि गैस सिलेंडर की भर्ती किला और महंगाई ने आम लोगों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है और इसका सबसे अधिक प्रभाव महिलाओं के ऊपर पड़ रहा है उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की बात करते हुए स्थाई समाधान की मांग की है।

Comments (0)