khabarilaal news desk :-

चोलापुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे सरकारी अधिकारियों को भी खुली चुनौती देने लगे हैं। ताजा मामला गोसाईपुर महांव गांव का है, जहां अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची खनन विभाग की टीम को दबंगों के विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा।

आखिर खनन माफियाओं पर कब होगी कार्यवाही अगर नहीं तो क्यों नहीं?

खनन अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 15 जून को अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर वह होमगार्ड अशोक के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर साधारण मिट्टी का अवैध खनन होता मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी और ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर चोलापुर थाने ले जाने की प्रक्रिया शुरू की।

अचानक मौके पर पहुंच गए करीब 20 लोग,सरकारी कार्रवाई का विरोध

आरोप है कि इसी दौरान करीब 20 लोग अचानक मौके पर पहुंच गए और सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए वाहनों को घेर लिया। दबंगों ने अधिकारियों और होमगार्ड को जान से मारने की धमकी दी तथा जबरन जेसीबी और ट्रैक्टरों को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
खनन अधिकारी ने इसे अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

खनन अधिकारी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 221, 351(3), 126(2) तथा खान एवं खनिज विकास अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!