वाराणसी। UP के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र वाराणसी शहर उत्तरी में डूडा, बीडीए एवं विधायक निधि से 1 करोड़ 41 लाख 64 हजार की लागत से कराये गये 07 सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि योगी सरकार लोगो के बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रख रही है। लोगों के सुगम आवागमन हेतु मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक मार्गों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड रमरेपुर में जोशी जी के बगीचे के अंतर्गत मधुकर पांडेय के मकान से बृजेश सिंह के मकान तक इंटर लॉकिंग का कार्य, वार्ड रमरेपुर में हरिजन बस्ती में भारत जायसवाल के मकान एफसीआई गोदाम तक कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य, वार्ड रमरेपुर में अनौला पटेल बस्ती में लल्लन पटेल के मकान से काशी नाथ पटेल के मकान तक इंटरलॉकिंग का कार्य।

वहीं वार्ड रमरेपुर में अनौला पटेल बस्ती हनुमान मंदिर से होते हुए अशोक पटेल के मकान तक कच्चे मार्ग पर इंटरलॉकिंग का कार्य, वार्ड रमरेपुर में हरिजन बस्ती में रसूलपुर रोड से केशव के मकान से होते हुए संत रविदास मंदिर से माया देवी के मकान तक कच्चे रास्ते पर इंटरलॉकिंग का कार्य, वार्ड रमरेपुर अंतर्गत अनौला बस्ती में राजाराम चौहान के मकान से होते हुए अरविंद मिश्रा के मकान तक जर्जर चौका पर इंटरलॉकिंग का कार्य तथा वार्ड रमरेपुर में मौर्या बस्ती से प्रिंस मोदनवाल के मकान से होते हुए मुक्ति नारायण पाण्डेय के मकान तक इंटरलॉकिंग का कार्य लोकार्पण/शिलान्यास किया।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery