वाराणसी ।कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली बाजार में शनिवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए बताया जाता है कि बाजार में खरीदारी करने आए झम्मनपुर गांव निवासी पल्सर बाइक यू पी 65 ई डी 3085 से भाई-बहन को गलत दिशा से आ रही ईंट लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उठाकर उपचार के लिए साईं अस्पताल भेजवाया। हादसे में भाई रुद्र राय उम्र 20 वर्ष पुत्र चंद्र शेखर राय को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है,जबकि बहन सुरभि भी घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप यू पी 81 ए एफ 7904 वाहन गलत दिशा से तेज गति में आ रही थी जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बाजार में वाहनों की अनियंत्रित गति और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!