वाराणसी ।उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने काशीवासियों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सर्वाधिक दीर्घकाल तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई दी हैं। उन्होंने इसे 145 करोड़ देशवासियों के सुख, समृद्धि और संतोष हेतु समर्पित नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

वाराणसी में जारी बयान में जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि मंत्री डॉ. दयालु ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की पावन धरती से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह उपलब्धि प्रधानमंत्री के प्रति जन-जन के अटूट विश्वास और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से प्रेरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। 

वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सेवा, सुशासन और समर्पण के मूल्यों के साथ भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है।डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति, समृद्धि और गौरव के पथ पर अग्रसर रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!