वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक विदेशी यात्री के पास से प्रतिबंधित वन्य जीव का अंग बरामद किया गया है। आरोपी जिसे विमान से बैंकॉक ले जाने की फिराक में था। जैसे ही घटना की जानकारी सीआईएसएफ को मिली उनके द्वारा आरोपी विमान यात्री को हिरासत में ले लिया गया तथा पुछताछ जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या ix215 से बैंकॉक जा रहे विदेशी नागरिक दिमित्री ब्रेकिंन के बैग से बारहसिंगा का सिंग बरामद किया गया है।बता दें कि यह विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12:35 पर बैंकॉक के लिए उड़ान भरता है। विमान के प्रस्थान से पहले विमान यात्रा करने वाले यात्रियों की नियमित सुरक्षा जांच की जाती है जांच चल रहा था इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों को आरोपी यात्री का बैग को लेकर संदेह हुआ।

सीआईएसएफ के जवानो के द्वारा संदेश के आधार पर आरोपी यात्री के लगेज का स्कैनिंग कराया गया तो बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद सीआईएसएफ के जवान हरकत में आए और बैग को खोलकर तलाशी लिया गया तो बैग में बारहसिंगा का सिंग बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया है।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अनुसार बारहसिंघा एक संरक्षित जीव है, जिसके अंगों का परिवहन व व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि कोई इस तरह के जीवो के अंगों की तस्करी या परिवहन करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इस बरामदगी के बाद सीआईएसएफ ने पुलिस व वन विभाग को मामले की जानकारी दी और दोनों विभाग की टीम मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी यात्री से पूछताछ में जुटी हुई है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!