Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – भेलूपुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भेलूपुर क्षेत्र के पुराने सिनेमा हॉल के पास से पकड़ा।

पीड़िता ने दर्ज कराया था मुकदम

पुलिस के अनुसार आरोपी सुमित उर्फ विशाल पटेल निवासी पुराना रामनगर सुल्तानपुर, थाना रामनगर पर युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

भेलूपुर पुलिस ने की कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, 89, 115(2), 352 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पुलिस टीम रही शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार और कांस्टेबल चंद्रकांत यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Reporter - राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!