Khabrilaal News Desk : 

वाराणसी – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद वाराणसी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कंचनपुर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनता के विश्वास की जीत: जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि तीन राज्यों में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है, जिससे पार्टी को यह बड़ी सफलता मिली है।

कई नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, गोबिंद दास गुप्ता, दीप कुमार सिंह, जितेंद्र केशरी, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप प्रजापति, आलोक पांडेय, गोपाल नारायण सिंह, रामशंकर पटेल, विनोद कुमार सोनकर, राम मिलन मौर्या, विपिन पाल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, उदय पटेल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!