Khabarilaal news desk 

वाराणसी। सेवापुरी विकासखंड के बाराडीह वनस्थली में साढ़े 24 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा जो हर तरह की सुविधाओं से लैस होगा और नर्सरी से इंटर तक की कक्षाएं यहां संचालित होगी जनपद में इस तरह के दो विद्यालय बनाए जा रहे हैं ।

जिले के राजातालाब व पिंडरा तहसील में बनेगा यह विद्यालय 

पिंडरा तहसील में तथा दूसरा राजा तालाब तहसील के सेवापुरी ब्लॉक के बाराडीह गांव में बनाया जा रहा है जिसका स्थलीय निरीक्षण करने सोमवार दोपहर बाद मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी प्रखर सिंह अपने मातहतों के साथ पहुंचे।

अनंत सुविधाओं से लैस होगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय सेवा

इस मॉडल कंपोजिट विद्यालय को बनाने के लिए उक्त गांव की वनस्थली में ग्राम सभा की 2.417 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है उक्त स्थान पर बबुल के ज्यादा मात्रा में पेड़ लगाए गए हैं जिसे हटाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की।वही खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव ने बताया कि यह विद्यालय सारे सुविधाओं से सुसज्जित होगा नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं यहां संचालित होगी तथा उसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भोजन, छात्रावास एवं परिवहन की सारी व्यवस्थाएं प्रदान की जाएगी यह विद्यालय अपने तरह का एक नया विद्यालय होगा।

विद्यालय में एक साथ 1500 बच्चों के रहने और पढ़ने की सुविधा 

इस विद्यालय में एक साथ 1500 बच्चों के रहने और पढ़ने की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार सेवापुरी शेफाली मौर्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय कुमार, लेखपाल नीलम प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

Reporter-- Ravindra Mishra

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!