वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को लोक निर्माण विभाग से 26.05 लाख रूपये लागत से स्वीकृत सारनाथ वार्ड में लंबाई 350 मीटर लंबाई का ब्रह्मकुमारी मंदिर से होकर चक्रमा बौध विहार से मुख्य मार्ग का विशेष मरम्मत का कार्य का शिलान्यास किया। ।
उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अभियंता को निर्देशित किया कि शिलान्यास किये इस सड़क का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर अभियान चलाकर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा कराए निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों के अलावा मंडल पदाधिकारियों, पार्षदगण आदि लोग उपस्थित रहे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)