वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र में शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता एंव किसानों के द्वारा एकत्र होकर चोलापुर थाने के बाहर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो महत्वपूर्ण मांगें उठाया गया। 

इस दौरान वक्ताओं ने सरकार से चोलापुर क्षेत्र में ‘शहीद पथ’ एवं ‘शहीद संग्रहालय’ के निर्माण की मांग की।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अजीत सिंह बागी ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की स्मृति को सहेजना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है। 

वहीं उन्होंने कहा कि चोलापुर क्षेत्र के शहीदों के सम्मान में एक ‘शहीद पथ’ बनाया जाए, जिससे नई पीढ़ी को उनके बलिदान की जानकारी मिल सके।इस दौरान मौजूद लोगों ने हाथों में तिरंगा और पोस्टर लेकर अपनी मांगों को बुलंद किया। 

वक्ताओं ने कहा कि ‘शहीद संग्रहालय’ बनने से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और शहीदों के जीवन व योगदान को संरक्षित किया जा सकेगा।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द इन मांगों पर विचार कर ठोस कदम उठाने की अपील की। अंत में सभी ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एकजुटता का संदेश दिया।

रिपोर्ट-- ओमकार

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery