khabarilaal news desk:-

वाराणसी -- उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा रविवार को कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस लाइन में नवनिर्मित गेस्ट हाउस, अत्याधुनिक जिम एवं क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया गया।

अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश

इसके उपरांत उन्होंने अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जन सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए पुलिसिंग कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, तकनीक संचालित तथा जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने विशेष बल

समीक्षा के दौरान जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने, थानो पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

थाना दिवस एवं तहसील दिवस को अधिक गुणवत्तापूर्ण  सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने थाना दिवस एवं तहसील दिवस को अधिक परिणामोन्मुख बनाने, महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, साइबर अपराधों पर कठोर नियंत्रण तथा नवीन अपराधिक कानूनो के अंतर्गत समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्पॉट्स के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर 

साथ ही जेडएफडी एवं आरटीसी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

जनसहभागिता आधारित पूलिसिंग को और अधिक सुदृढ बनाने पर बल दिया।

बैठक में मंदिर, घाट क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, नोटच पॉलिसी, के अनुपालन तथा जल पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ाने संबंधी भी निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के उपरान्त उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर जनसहभागिता आधारित पूलिसिंग को और अधिक सुदृढ बनाने पर बल दिया।

Reporter --Rajendra Prasad Gupta

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!