Khabarilaal news desk :

वाराणसी।सेवापुरी विकास क्षेत्र के घोसिला गांव स्थित मत्स्य पालन केंद्र।। तालाब।। पर शॉर्ट शर्किट से लगी भीषण आग के चलते लाखों रुपए का सामान जलकर जहां नष्ट हो गया वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।

विद्युत सार्ट सर्किट से तालाब पर लगी आग देखते ही देखते लिया विकराल रूप

मत्स्य पालन केंद्र की संचालिका प्रभा सिंह पत्नी डॉक्टर तेग बहादुर सिंह के अनुसार इस अग्निकांड में 12 लाख रुपए से अधिक के समान एवं उपकरण जलकर नष्ट हुए हैं। ।। बताया जाता है कि सोमवार कि शाम अचानक विद्युत सार्ट सर्किट से तालाब पर लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप पकड़ लिया मौके पर जुटे ग्रामीण उसे बुझाने का अथक प्रयास किये लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी किसी तरह से आग पर काबू पाई घटना में प्लास्टिक सामान,मोटर,स्टार्टर, स्मार्सेबल,कुर्सी, पंखा कमरा,बरामदा का तिनसेट,रस्सी, ऑक्सीजन सप्लाई एयरिसन सप्लाई मशीन, मछली पकड़ने की बड़ी जाल,प्लास्टिक पाइप, विद्युत केबल,वॉटरपंप, मोनोब्लॉक, प्लास्टिक आदि कीमती सामान इस घटना में जल गए मौके पर पहुंची पुलिस भी घटना का मुआयना की ।।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!