Khabrilaal News Desk : 

हमीरपुर – हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में हुए नाव हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर संज्ञान लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

लापता लोगों की तलाश तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हादसे में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारी खुद करें निगरानी

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करें और पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।

हादसे के कारणों की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को नाव हादसे के कारणों की जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!