वाराणसी।पिंडरा विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शुक्रवार शाम ग्रामसभा रोह में देवराई फाटक से रोह तक 61 लाख रुपए से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया।इस सड़क के निर्माण से वर्षों से चली आ रही स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित लगभग 1.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर करीब 41.63 लाख रुपये की लागत आ रहा है। पहले इस मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता था। अब इस सड़क के बन जाने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिली है। देवराई, सरैया, कनकपुर, रोह, किरतपुर, जलालपुर व रतनपुर गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

लोकार्पण के अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहाकि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा में सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ जेपी दुबे, ग्राम डॉ जयप्रकाश पाल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, सुनीता सिंह, विकास राय, अभिषेक राजपूत, अतुल रावत, अल्पना चौहान, जयप्रकाश पाल, सुनील त्यागी, अजय ऊदल, कमलेश सिंह, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery