वाराणसी।राजकीय जिला पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय कठपुतली दिवस के पावन अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा वंदे मातरम् की 150वी जयंती कुछ अलग अंदाज में मनाई गई।

बताते चलें कि विश्व कठपुतली दिवस के अवसर पर हिंद के सरदार नामक कठपुतली नाटक की प्रस्तुति की गई। इस प्रस्तुति ने पुस्तकालय में उपस्थित नन्हें मुन्ने बच्चों का मन मोह लिया। ये प्रस्तुति वाराणसी के क्रिएटिव पपेट थियेटर संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसके अधिष्ठाता मिथलेश दुबे ने इस शो के विषय में पूरी जानकारी दी।

पुस्तकालय अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने बताया कि ये आयोजन विशेष तौर पर बच्चों के लिए आयोजित किया गया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती को विशेष बनाने और विलुप्त होती कला जैसे कठपुतली नाटक के माध्यम से बच्चों को हमारे लौह पुरुष की जीवनी से तथा देश की आजादी में वंदे मातरम् के महत्व को परिचित कराना उद्देश्य है।

इस अवसर पर कठपुतली नाटक प्रस्तुत करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में अतिथियों में मुख्य रूप से वाराणसी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ अत्रि भारद्वाज, काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, डॉ अमिताभ राव, डॉ ललिता राव, एडीआईओएस राणा बृजेश सिंह, अनुराग दुबे समेत संजय सिंह, संजीव सिंह, रवि सिंह अजीत सिंह ,सुधीर कुमार वर्मा , शुभम् पाण्डेय, मोनेश श्रीवास्तव , आनंद कृष्ण मासूम के साथ बहुत से सम्मानित नागरिक , स्कूल के बच्चे तथा पुस्तकालय में पढ़ने वाले बहुत से बच्चों की उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार, एवं संतोष कुमार प्रीत ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!