Khabarilaal news desk 

वाराणसी -- बजट के अभाव में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का वेतन शासन द्वारा समय से बजट आवंटित न किए जाने के कारण रुका हुआ है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

ई-ऑफिस के मैपिंग व प्रशिक्षण विभागाध्यक्ष द्वारा समय से ना कराये जाने के निर्देश

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने बताया कि यह मार्च का वेतन बजट की प्रत्याशा में सभी जिला अधिकारियों को वेतन आहरण करने के निर्देश जारी किए गए थे। परंतु ई-ऑफिस के मैपिंग व प्रशिक्षण विभागाध्यक्ष द्वारा समय से ना कराये जाने के निर्देश का अनुपालन कराए जाने से काफी बिलम्ब से वेतन भुगतान हो रहा है।

आफिस संचालन हेतु समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किए जाने की मांग

वहीं माह अप्रैल के वेतन का भुगतान शासन द्वारा समय पर बजट आवंटित ना किए जाने के कारण हो रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त होने के कारण मुख्यमंत्री से शीघ्र ही शासन स्तर से आ रही शासन स्तर से बजट आवंटित किए जाने एवं सभी कर्मचारियों द्वारा ई-आफिस के माध्यम से संपूर्ण कार्य लिए जाने हेतु सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रत्येक जिला स्तरीय कार्यालयों में ई- आफिस संचालन हेतु समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किए जाने की मांग किया और यह भी मांग किया कि ई- आफिस के लिए सुदृढ़ व्यवस्था किए जाने बगैर वेतन रोके जाने से कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा जिसका प्रभाव फील्ड स्तरीय कर्मचारियों पर ज्यादा पड़ेगा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!