Khabarilaal news desk
वाराणसी - रामनगर थाना में आवेदक द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री (उम्र 3-4 वर्ष) जो अपने घर पर खेलते खेलते कहीं चली गई। जिसकी तलाश परिजनों द्वारा आसपास व मिलने के संभावित स्थानों पर किया गया। गुमशुदा के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक गरिमा गौतम के द्वारा गठित की गई टीम
उक्त गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक गरिमा गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त बच्ची को मात्र दो घण्टे के अंदर तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
बच्ची मिलने के बाद परिवार जनों ने पुलिस कि की भूरि भूरि प्रशंसा
परिजनों द्वारा बच्ची को पाकर द्वारा रामनगर पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। गुमशुदा बच्ची की खोज करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजकिशोर पाण्डेय, म0उ0नि0 गरिमा गौतम, म0कां0 उमा,का0 गौरव भारती आदि शामिल रहे।
Comments (0)