वाराणसी। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित रिफ्रेशर कोर्स में सोमवार को आर्य महिला पी.जी. कॉलेज के डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि मुक्त और दूरस्थ शिक्षा समय, स्थान और पहुंच की बाधाओं को तोड़कर समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में उभरी है। 

द्वितीय सत्र में हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय की डॉ. अनुराधा रॉय ने विभिन्न अधिनियमों और अनुच्छेदों पर चर्चा करते हुए यूडीआईडी कार्ड के महत्व एवं अनिवार्यता पर जोर दिया, ताकि शिक्षा एवं कार्यस्थल पर पूरे देश में बिना किसी भेदभाव के दिव्यांगजनों को शामिल किया जा सके एवं उन्हें सशक्त बनाया जा सके।

स्वागत मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह, संचालन प्रोजेक्ट असिस्टेंट डॉ. विनय सिंह, तकनीकी सहयोग दीपशिखा, सरस्वती, सारिका व अनुपम मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शुभा द्विवेदी ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery