khabarilaal news desk:-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः 7 बजे भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने भानपुर स्थित आवास परसामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा और नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया।
योगाभ्यास के दौरान भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित
योगाभ्यास के दौरान ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चौबे, अभिषेक सिंह राजपूत, मनीष पाठक, संतोष सिंह अनुपम, आकाश तिवारी, सुभाष सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव,अजय उदल, राजेश राजभर ,अरविंद सिंह पटेल व जयशंकर सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रबन्धक केशव चौधरी ने योग के प्रति दिलाया संकल्प
वही करखियाव स्थित अमूल प्लांट में योग शिक्षक कमलेश पांडेय ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और योगाभ्यास कराया। प्रबन्धक केशव चौधरी ने योग के प्रति संकल्प दिलाया।
सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा योग दिवस पर योग सत्र का अयोजन
फूलपुर थाना परिसर, पिंडरा स्थित गुलाब कुँवरि महिला महाविद्यालय, फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, दबेथुवा स्थित श्री देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज, कथौली स्थित मां शारदा महिला महाविद्यालय के अलावा विकास खण्ड के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट स्कूलों के अलावा सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा योग दिवस पर योग सत्र का अयोजन किया गया।
Comments (0)