Khabarilaal news desk 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक संपन्न हुई।

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक

पंत प्रशासनिक भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन समिति कक्ष में आयोजित बैठक में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रवेश प्रक्रिया, फीस निर्धारण आदि बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के आवेदन पत्र 11 में से ऑनलाइन होंगे, जो मई के अंतिम सप्ताह तक भरे जायेंगे। पिछले सत्र की भांति इस सत्र में भी मेरिट आधार पर प्रवेश होगा। बैठक में कुछ पाठ्यक्रमों की फीस प्रति सेमेस्टर लेने का निर्णय हुआ, जिनके नाम बाद में घोषित किए जायेंगे। 

ऑनलाइन कर दी गई है प्रवेश विवरणिका-कुलपति प्रो. त्यागी

कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा प्रवेश विवरणिका ऑनलाइन कर दिया गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश आवेदन पत्र भरने से प्रवेश विवरणिका को अच्छी तरह पढ़ लें, जिससे उनको आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या न हो। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!