वाराणसी।ईद के मौके पर वाराणसी के अजगरा विधायक त्रिभुवन राम अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, उन्होंने मुस्लिम बस्तियों में जाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।तथा इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कर उनकी खुशियों में भी शामिल हुए।
विधायक त्रिभुवन राम ग्राम देईपुर धरसौना में आलमगीर के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों को ईद की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।वहीं इसके बाद वह ग्रामसभा मवईया में बाबू अंसारी के आवास पर पहुंचे और वहां भी लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यही नहीं विधायक अजगरा ईद के पर्व पर अन्य गांव में भी पहुंचे और मुस्लिम परिवार के बीच जाकर ईद मुबारक की बधाइयां दी।
इस दौरान विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने कहा कि यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है वह चाहे हिंदू के लिए हो या फिर मुस्लिम वर्ग के लिए जहां एक तरफ हिंदू नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करते हैं तो वही मुस्लिम वर्ग के लोग लगातार एक महीने रोजा रख ईद का चांद देखने के बाद ईद मनाने का काम करते हैं वहीं उन्होंने कहा कि यह पर्व हिंदू मुस्लिम के भाई चारे का पर्व है जिसे लोग बड़ी तन्मयता के साथ आपस में मिलकर इसका इजहार करते हैं।
इस कार्यक्रम में रामप्रकाश, वीरू राणा चौहान, अमित उपाध्याय, गुलाब राम, टीपू सुल्तान, सिकन्दर मौर्या, पप्पू भाष्कर, डी के सिंह, हीरू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments (0)