Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष श्री संजीव शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

जन-जागरूकता पर दिया जोर

इस अवसर पर जिला जज श्री संजीव शुक्ला ने कहा कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जनता के बीच जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता फैलाएंगे, जिससे अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण हो सके।

न्यायिक अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मोटर दावा एवं दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री रामकेश, अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री आलोक कुमार सहित जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल

इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अजीत कुमार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अविनाश अग्रवाल तथा विभिन्न प्रशासनिक विभागों के कर्मचारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।

पूर्णकालिक सचिव ने दी जानकारी

कार्यक्रम की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्री राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दी गई।

Reporter - Chandan Kumar 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!