वाराणसी।उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ की वाराणसी शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को सर्वसम्मति से कर लिया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अशोक कुमार यादव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

बताते चलें कि घोषित कार्यकारिणी में सुधीर कुमार श्रीवास्तव को संरक्षक, संजय मिश्र को शाखा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह को बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रागिनी पाण्डेय, श्यामसुंदर सिंह, सुजीत बख्सी एवं अजय श्रीवास्तव-II को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शाखा मंत्री के रूप में अशोक कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री के रूप में प्रिया वर्मा, रागिनी मिश्रा व रागिनी उपाध्याय, संगठन मंत्री के रूप में अर्जुन सिंह यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर शिवशंकर प्रजापति को चुना गया। इसके अलावा कार्यालय मंत्री कृष्ना वर्मा और सूचना मंत्री मो. आरिफ बनाए गए हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया। चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, क्षेत्रीय मंत्री राजेश सिंह प्रांतीय उपमंत्री कौशलमुनि मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-सी.बी तिवारी

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!