लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार और Puch AI के बीच ₹25,000 करोड़ के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके अंतर्गत प्रदेश में अत्याधुनिक डेटा सेंटर आधारित AI पार्क स्थापित किए जाएंगे।

इस पहल के तहत सुशासन एवं नागरिक सेवाओं के लिए AI कॉमन्स तथा युवाओं के कौशल विकास हेतु AI विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जो उत्तर प्रदेश को भारत का अग्रणी 'AI प्रदेश' बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कैबिनेट एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, औद्योगिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ये निर्णय जनजीवन को अधिक सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाते हुए 'आत्मनिर्भर एवं विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई गति और मजबूती प्रदान करेंगे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!