वाराणसी।देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। काशी में इन नौ दिनों तक आदिशक्ति मां दुर्गा और गौरी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

बताते चलें कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी और श्रेष्ठा गौरी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बालाजी घाट स्थित मां ब्रह्मचारिणी मंदिर में सुबह से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं कर्णघंटा क्षेत्र में स्थित श्रेष्ठा गौरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 

दर्शन पुजन के दौरान भक्तों ने माता के चरणों में नारियल, चुनरी और गुड़हल की माला अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से विद्या, धन और यश-कीर्ति की प्राप्ति होती है। मां अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उन्हें सुख-शांति का आशीर्वाद देती हैं।चैत्र नवरात्र के इस पावन अवसर पर काशी एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!