वाराणसी।सेवापुरी विकास क्षेत्र के घोषिला गांव मैं संचालित निहाला रति कॉमर्स कॉलेज में पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन सत्र सोमवार को दोपहर बाद संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अरविंद मिश्रा रहे उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया एवं एआई समेत तमाम विषयों पर विस्तार से बताया व जानकारी दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अधिक संवेदनशील, जागरूक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में AI और सोशल मीडिया जैसे आधुनिक साधनों का प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं को इस योग्य बनाया जा रहा है कि वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जन-जन तक पहुंचा सकें।
यह प्रशिक्षण अभियान वास्तव में सेवा,संगठन और समर्पण की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस महाभियान के माध्यम से यह संकल्प ले रहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाया जाए ।
समापन सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता शशि सिंह ,संचालन चंद्रकांत पांडे ने किया समापन भाषण में वरिष्ठ भाजपा नेता डा०हर्षवर्धन सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया मण्डल प्रभारी सुनीता सिंह,मण्डल अध्यक्ष विवेक सिंह,परमानन्द सिंह,धनन्जय सिंह,संजय संतोष,जगदीश,जय सिह आदि लोगों का सकुशल प्रशिक्षण संपन्न कराने में प्रमुख योगदान रहा ।
Comments (0)