Khabrilaal News Desk :

पटना – इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। खराब मौसम और तेज झटकों के बीच विमान में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन अनुभवी पायलट और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

आसमान में दहशत का माहौल

यात्रियों के मुताबिक जैसे ही विमान पटना में उतरने वाला था, अचानक तेज झटके लगने लगे। विमान हवा में बुरी तरह हिलने लगा, जिससे यात्रियों में डर और चीख-पुकार मच गई। कई लोगों को लगा कि विमान हादसे का शिकार हो सकता है।

रूडी ने लिया बड़ा फैसला

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजीव प्रताप रूडी ने विमान को पटना में उतारने का जोखिम नहीं लिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया। उनकी तत्परता और अनुभव की वजह से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

अब आप ताली बजा सकते हैं

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद राजीव प्रताप रूडी ने केबिन से मुस्कुराते हुए कहा, “अब आप ताली बजा सकते हैं, क्योंकि आप सुरक्षित उतर गए हैं।” यह सुनते ही विमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यात्रियों ने जताया आभार

सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने पायलट और क्रू मेंबर्स की जमकर तारीफ की। कई यात्रियों ने कहा कि सही समय पर लिया गया फैसला उनकी जान बचाने वाला साबित हुआ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!