वाराणसी।चैत्र नवरात्र के पावन महीने में क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए फूलपुर पुलिस सुरक्षा के दौरान किसी भी लापरवाही को बरतने से परहेज कर रही है। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना स्तर पर व्यापक व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास का माहौल और मजबूत हुआ है।

बताते चलें कि फूलपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर और माँ नकटेश्वरी शक्ति पीठ धाम में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की गई है। इस क्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा मौर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में महिला पुलिस टीम—रीना, इन्द्रकला व उपनिरीक्षक राजित राम,उपनिरीक्षक रितेश कुमार सहित अन्य कर्मियों द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!