वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को मानवता और जिम्मेदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जहां पुलिस ने भटकते हुए एक मंदबुद्धि बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात फूलपुर बाजार में लगभग 12 वर्षीय एक बालक अकेले भटकता हुआ नजर आया। स्थानीय लोगों को बालक की स्थिति संदिग्ध लगी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल (सपालू) को दी। उन्होंने बिना देर किए बालक को फूलपुर थाने पहुंचाया।

थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की। हेड कांस्टेबल दीपक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार और सुनील कुमार यादव की टीम ने सोशल मीडिया, आसपास के थानों और स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से खोजबीन कर बालक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई।

कुछ ही समय में बालक के पिता विजय कुमार पुत्र प्यारेलाल, निवासी गाडर (थाना सिंधोरा) थाने पहुंचे। अपने बच्चे को सकुशल पाकर उन्होंने भावुक होकर फूलपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!