Khabrilaal News Desk :
वाराणसी – सिगरा थाना पुलिस ने हत्या की नीयत से फायरिंग करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहअभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एल्टो कार भी बरामद की है।
4 मई को हुई थी फायरिंग की घटना
पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी एक सिल्वर-सफेद एल्टो कार से आए लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए थे।
सिगरा पुलिस ने पिस्टल और कार के साथ सहअभियुक्त को दबोचा
सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा की टीम ने कार्रवाई करते हुए सहअभियुक्त श्रोत श्रीवास्तव निवासी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 3 मई को अपने साथियों के साथ वाराणसी आया था। सभी लोग हत्या की योजना बनाकर पहुंचे थे। आरोपी के अनुसार उसके साथी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर कार से उतरकर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।
गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) तथा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम रही शामिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभय कुमार गुप्ता, आरक्षी जयप्रकाश और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।
Comments (0)