Khabarilaal news desk 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए महज 16 घंटे के भीतर एक गुमशुदा व्यक्ति को खोजकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।

सुचना के बाद पुलिस की सक्रियता ने किया कमाल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमशुदगी की सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के नेतृत्व में टीम ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया की मदद से तलाश अभियान चलाया।

व्यक्ति को सुरक्षित पाकर परिजनों ने ली राहत की सांस

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप, 34 वर्षीय गुमशुदा व्यक्ति को 06 मई 2026 को मात्र 16 घंटे के भीतर खोज लिया गया। व्यक्ति को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और वाराणसी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

सराहनीय योगदान देने वाली वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक: श्री संजय कुमार मिश्र

उप निरीक्षक: श्री अभय कुमार गुप्ता

महिला उप निरीक्षक: काजोल

महिला कांस्टेबल: रीमा

वाराणसी पुलिस की यह कार्यवाही न केवल उनकी तत्परता को दर्शाती है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूत करती है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!