Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र वाराणसी शहर उत्तरी में डूडा योजनांतर्गत 2 करोड़ 16 लाख 70 हजार रुपये की लागत से कराए गए चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

जनसुविधाओं को प्राथमिकता

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि योगी सरकार जनसामान्य की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे आम लोगों को बेहतर सड़क, जलनिकासी और आवागमन की सुविधा मिल सके।

चार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

मंत्री ने 62.24 लाख रुपये की लागत से वार्ड सरसौली में इंटरलॉकिंग एवं गलीपिट निर्माण कार्य, 16.02 लाख रुपये की लागत से गिरधर नगर कॉलोनी में कच्चे रास्ते पर इंटरलॉकिंग कार्य, 78.04 लाख रुपये की लागत से नवलपुर क्षेत्र में इंटरलॉकिंग एवं गलीपिट निर्माण तथा 49.80 लाख रुपये की लागत से राजीव नगर कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

आंतरिक मार्गों पर भी फोकस

उन्होंने कहा कि सरकार केवल मुख्य सड़कों पर ही नहीं बल्कि मोहल्लों और कॉलोनियों के आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत पर भी विशेष ध्यान दे रही है, ताकि लोगों को दैनिक आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों में खुशी

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, डूडा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। विकास कार्यों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!