Khabrilaal News Desk :
चेन्नई – तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिनेता और नेता Vijay द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद राज्यपाल ने फिलहाल उसे स्वीकार नहीं किया है। इसके बाद विजय एक बार फिर राज्यपाल से मिलने पहुंचे और दावा किया कि वह विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर सकते हैं।
सिंगल लार्जेस्ट पार्टी” होने का दावा
सूत्रों के मुताबिक विजय ने राज्यपाल से कहा है कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, इसलिए संवैधानिक परंपरा के तहत उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने बहुमत परीक्षण कराने की भी मांग की है।
AIADMK विधायकों की रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू
इसी बीच All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के करीब 25 विधायक पांडिचेरी के समुद्र किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंच गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी के कई विधायक विजय का समर्थन करने के पक्ष में हैं।
पार्टी में दो फाड़ की चर्चा
बताया जा रहा है कि AIADMK के भीतर एक गुट विजय के साथ सत्ता में शामिल होना चाहता है, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा है। यदि सहमति नहीं बनती है तो पार्टी में बड़ी टूट संभव मानी जा रही है।
सीएम पद पर बढ़ा सस्पेंस
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर AIADMK में टूट होती है और पर्याप्त विधायक विजय के समर्थन में आते हैं, तो तमिलनाडु में नई सरकार बन सकती है और विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
Comments (0)