वाराणसी। मां भारती के अमर बलदानी सपूत सुखदेव, राजगुरू एवं भगत सिंह के बलिदान दिवस की याद में प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी 23 मार्च को स्वामी विवेकानन्द प्रवास स्थल संरक्षण समिति के तत्वाधान में वाराणसी रेंज के डी०आई०जी० शिवहरी मीणा मुख्य अतिथि एवं प्रेम प्रकाश सिंह गौतम अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी की अध्यक्षता में मनाया गया। 

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा की देश के बलदानीयों को सदैय याद रखा जायेगा उन्होने कहा की आज जरूरत इस बात की है कि देश की आजादी के इतिहास को, बलदानीयों द्वारा दी गयी कुरबानीयों को तथा किये गये त्याग और समर्पण के विषय में बच्चों और युवाओं कों जानना चाहिये।

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए प्रेम प्रकाश गौतम ने कहा की देश के वीर बलदानीयों के विषय में युवा पिढ़ी को अवश्य जानना चाहिए की किस प्रकार वीरो ने अपने परिवार घर एवं घर की चिन्ता किये वैगर भारत माता की चरणों में अपना सर्वस्य सर्मपण कर दिया। देश की आजादी हमको इतनी आसानी से नही मिली लाखों माताओं के सुहाग छिन गये एवं बहनों की कलाई सूनी हो गयी। 

पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने कहा की जब-जब माँ भारती के उपर संकट आता है तब-तब देश का नव जवान एवं विरागंनाये अपना सर्वस्य निवझावर करने के लिए तत्पर्य रहती हैं। अमर बलदानीयों को सदैव याद किया जाये। कार्यक्रम संयोजक एड० विनोद पाण्डेय भैयाजी ने अपने संबोधन में कहा की जो समाज अपने बलदानीयों और विर सपूतो को भूला देगा वो अपने अस्तित्व को ही खो देगा। 

उन्होने अतिथियों के माध्यम से शहिदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्रम् और स्मृत चित्र देकर सम्मानित किया। राजकीय जिला पुस्तकालय के स्टाफ एवं बच्चों के द्वारा भी मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। 

डी०आई०जी० शिवहरी मीणा द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय के अध्ययन कक्ष का अवलोकन भी किया गया तथा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की सफलता के सम्बन्ध में उपयोगी टिप्स देकर मार्गदर्शन भी किया गया। अतिथियों एवं आयोजक मण्डल द्वारा बच्चों को पेन एवं फल वितरित किया गया।

इस अवसर पर कम्पोजिट राजकीय विद्यालय के बच्चों एवं राजकीय जिला पुस्तकालय के छात्र/छात्रायें, भारत विकास सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के एडवोकेट नित्यानन्द राय, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, मिलीन्द श्रीवास्तव, विपिन शुक्ला, राजीव कुमार सिन्हा, राजेश तिवारी, अन्जनी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रन्जन मिश्रा, गौतम झा, विकास द्विवेदी, मणि तिवारी,ओम त्रिपाठी, मणी त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह एवं पुस्तकालय के स्टाफ सुधीर चन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, वर्षा गुप्ता, प्रियम तिवारी, शुभम पाण्डेय, शुभम दुबे, पिन्टू राम उपस्थित रहें।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!