khabarilaal news desk:-
वाराणसी। संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार द्वारा शनिवार को जनपद के विकास खंड हरहुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत सुलेमापुर में कृषि विभाग के द्वारा अनुदान पर वितरित बीज के हरी खाद ढैचा के खेत का निरीक्षण किया।
फसल हरी खाद के रूप में लेने से मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है

इस अवसर पर उन्होंने किसानों को अवगत कराया कि ढैचा की फसल हरी खाद के रूप में लेने से मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा बढ़ जाती है तथा मिट्टी के भौतिक दशा में सुधार होता है जिसके जल धारण क्षमता बढ़ जाती है और मिट्टी के उर्वरा शक्ति में वृद्धि हो जाती है, जिससे रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करना पड़ता है तथा उत्पादन अधिक प्राप्त होता है। इस प्रकार से खेती की लागत में कमी आती है तथा किसान भाइयों के आय में वृद्धि होगी।
किसान भाई अपने खेत में हरी खाद के रूप में आवश्यक ले ढैंचा की फसल

उन्होंने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील किया गया है आने वाले दिनों में किसान भाई अपने खेत में हरी खाद के रूप में ढैंचा की फसल आवश्यक ले। इससे अनावश्यक रूप से उर्वरक पर होने वाले व्यय से बचत होगी साथ ही मिट्टी एवं पर्यावरण का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मैके पर प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य, खंड तकनीकी प्रबंधक रामसकल प्रसाद कृषक अजय कुमार सिंह ( हीरू),विपिन सिंह, घनश्याम सिंह समरबहादुर, शिव आसरे,सुभाष पटेल, अजय कुमार सिंह (बब्बू), उमाकांत आदि कृषक उपस्थित रहे।
Comments (0)