खबरीलाल न्यूज़ डेस्क :-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पिंडरा स्थित नेशनल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में हुआ।

शांति मंत्र और प्रार्थना के साथ हुई योग सत्र की शुरुआत

कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात योगाचार्य देव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में योग सत्र की शुरुआत शांति मंत्र और प्रार्थना के साथ हुई, जिसके बाद साधकों को शीतलीकरण (वॉर्म-अप) अभ्यास के बाद मुख्य योगासनों में सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वृक्षासन और वज्रासन का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कपालभाति और विभिन्न प्राणायामों के माध्यम से साधकों को स्वास्थ्य और फिटनेस का मंत्र दिया गया।

योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य विरासत-विधायक डॉ. अवधेश सिंह

इस अवसर पर  संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य विरासत है, जो न केवल शरीर को निरोगी रखती है बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर, इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

योग के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, बीडीओ, पिंडरा देवेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ. जे.पी. दुबे, मण्डल अध्यक्ष अशोक गौतम, सुनील दत्त वर्मा, आशीष प्रकाश सिंह, बसन्त उपाध्याय, अवधेश सिंह गुल्लू, अजय पटेल, झगड़ू मिश्रा, रमेश जायसवाल, अतुल रावत, संतोष सिंह, रामु गुप्ता, संदीप सिंह, अवधेश मिश्रा समेत गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!