वाराणसी।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड चोलापुर के सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप निदेशक (पंचायत) वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विकास खंड चोलापुर के समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अंशुमान सिंह एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपना प्रोफाइल अपडेट करने के साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना को अनिवार्य रूप से अपलोड करना चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी क्रय एवं सेवाएं जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जाएं तथा सभी भुगतान पीएफएमएस (PFMS) के जरिए गेटवे प्रणाली से किए जाएं। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक शैलजा उपाध्याय एवं राधेश्याम यादव द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। 

 प्रतिभागियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं डिजिटल पोर्टलों के उपयोग की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया।दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सशक्त बनाना तथा योजनाओं के पारदर्शी और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करना रहा।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!