Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं चुनाव शनिवार को लोक निर्माण विभाग के सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कृष्णानन्द त्रिपाठी द्वारा किया गया।

आमसभा में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय की देखरेख में संगठन के संविधान के अनुसार आमसभा द्वारा विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों में संरक्षक पद पर एनपी सिंह (खाद्य एवं रसद विभाग) तथा राकेश दीक्षित (पंचायती राज विभाग) चुने गए। वहीं जिला अध्यक्ष पद पर श्रीकांत पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार श्रीवास्तव तथा जिला मंत्री पद पर कृष्णानन्द त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किए गए।

कई महत्वपूर्ण पदों पर हुआ निर्वाचन

इसके अलावा सम्प्रेक्षक पद पर रविशंकर दुबे, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार पाण्डेय, वित्त मंत्री पद पर उषा मालवीय, प्रचार मंत्री पद पर ओमप्रकाश तथा संयुक्त मंत्री पद पर अमित मिश्रा और अनिरुद्ध पाण्डेय को निर्विरोध चुना गया।

कर्मचारी हितों के लिए काम करने का संकल्प

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।

संगठन की ओर से बताया गया कि सभी संबद्ध संगठनों केt अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रांतीय पदाधिकारी कार्यकारिणी के पदेन सदस्य के रूप में संगठन से जुड़े रहेंगे।

REPORTER : RAJENDRA PRASAD GUPTA

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!