वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के कटहलगंज के समीप हुए सड़क हादसे में एक निजी चिकित्सक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

बताते चलें कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी डॉ. राजेश कुमार (40)पुत्र बाबूलाल सिंधोरा बाजार स्थित अपने निजी चिकित्सालय का संचालन करते थे।रोज की तरह वह मरीजों को देखने के बाद देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चोलापुर थाना क्षेत्र के कटहलगंज के समीप पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉ. राजेश सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक हुआ फरार

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल चिकित्सक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया। चोलापुर सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

चिकित्सक की मौत से परिवार में मंचा कोहराम 

चिकित्सक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मृतक डॉ. राजेश अपने पीछे पत्नी साधना और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बेटा शिवम (15 वर्ष), बेटी स्वीटी (12 वर्ष) तथा नेहा (10 वर्ष) है। घटना के बाद पत्नी साधना का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों का भी रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉ. राजेश एक मिलनसार और सेवाभावी चिकित्सक थे।

CCTV की मदद से वाहन पहचान करने में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान में जुटी है। 

रिपोर्ट-- ओमकार

Link Copied to Clipboard!

Comments (1)

4 + 1 = ?
A
Atul Mishra 1 month ago
Very nice news channel