Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया। इस क्रम में वाराणसी जनपद के 4467 किसानों को कुल 4.67 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।

विकास भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने चयनित किसानों को प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक वितरित कर योजना का लाभ प्रदान किया।

किसानों को मिला डेमो चेक

कार्यक्रम में कृषक गंगा प्रसाद सिंह, देवब्रत सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, बाबा और विवेक कुमार सिंह को क्रमशः 1,60,726 रुपये, 1,49,156 रुपये, 1,42,069 रुपये, 87,899 रुपये और 70,806 रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए।

फसल बीमा कराने की अपील

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किसानों से अपील की कि खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए अपनी फसलों का शत-प्रतिशत बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अवश्य कराएं। साथ ही उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा धान, उर्द, मूंग, अरहर, तिल और ढैंचा के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ समय पर उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

हजारों किसानों को मिला लाभ

जनपद में खरीफ 2025 के तहत बीमित 14,448 किसानों में से 4,467 किसानों को क्षतिपूर्ति दी गई है। इस योजना से किसानों को आर्थिक संबल मिला है और आपदा के बाद उनकी स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!