Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – थाना फूलपुर क्षेत्र के घमहापुर में हुई हत्या के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रिक्रूट आरक्षियों को दी विशेष ब्रीफिंग

पुलिस आयुक्त ने थाना फूलपुर क्षेत्र में तैनात रिक्रूट आरक्षियों को लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी। सभी जवानों को हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर और असलहों के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

दंगा नियंत्रण उपकरण रखने के आदेश

समस्त थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को दंगा नियंत्रण उपकरण, टियर गैस, पिस्टल गन और एंटी राइट गन सहित सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर सख्ती

एक विशेष संगठन द्वारा बिना अनुमति प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

अराजकतत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भीड़ में शामिल अराजकतत्वों की तत्काल पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी जुलूस, रैली या प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती जोन नीतू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!